सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Contract Worker Dies After Coming into Contact with HT Line; Uproar Ensues

Fatehpur News: एचटी लाइन की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत, हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Contract Worker Dies After Coming into Contact with HT Line; Uproar Ensues
फाइल फोटो-34-नोखेलाख। स्रोत परिजन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में बुधवार सुबह हाईटेंशन लाइन के पोल पर फ्यूज का वायर जोड़ते समय संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने शव उठाने से रोक दिया और मुआवजे की मांग को लेकर विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की।
Trending Videos

करीब पांच घंटे तक शव नहीं उठने दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने लगभग आधे घंटे तक जाम लगाकर विरोध जताया। इससे वाहनों की लंबी कतार लगी। अधिकारियों और विधायक जयकुमार सिंह जैकी के आश्वासन पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के मौहार गांव निवासी नोखेलाल लोधी (40) चौडगरा कस्बा स्थित उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन थे। मंगलवार रात तेज हवा और बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार सुबह वह चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर अलीपुर गांव पास हाईटेंशन लाइन के फ्यूज वायर में आए फाॅल्ट को ठीक करने गए थे। पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने शटडाउन उपकेंद्र से लिया था लेकिन किसी तकनीकी कारण से लाइन नहीं कटी और वह करंट की चपेट में आकर झुलसकर नीचे गिर गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण शव को रखकर अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। मौके पर बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी और अधिशासी अभियंता सत्यप्रकाश पहुंचे और परिजन को आर्थिक मदद का भरोसा दिया।
लाइनमैन के पिता नेपाली बाबा उसी उपकेंद्र में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद पत्नी संगीता और पुत्र शिव गहरे सदमे में हैं। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-34-नोखेलाख। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-34-नोखेलाख। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-34-नोखेलाख। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-34-नोखेलाख। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed