{"_id":"69d2b605cccafe3b3b0b986a","slug":"crops-devastated-by-two-rounds-of-storms-rain-and-hail-within-24-hours-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-152312-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 24 घंटे में दो बार आंधी-पानी और ओलों से फसलें तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 24 घंटे में दो बार आंधी-पानी और ओलों से फसलें तबाह
विज्ञापन
फोटो-10-खेत में कटी पड़ी गेहूं की फसल में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। इस बार कई किसानों की गेहूं की फसल अच्छी हुई। खेतों में लहलहाती फसलों को देख किसान खुश थे कि इस बार फसल बेचकर कर्ज निपट जाएगा और कुछ आमदनी भी हो जाएगी लेकिन कुदरत को यह मंजूर नहीं था। बीते 24 घंटे में किसानों के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।
शनिवार रात करीब छह घंटे चली बेमौसमी बारिश से गेहूं की 20 से 25 प्रतिशत तक फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद रविवार की रात करीब आठ बजे बारिश, बिजली के साथ कुछ इलाकों में ओले पड़ गए। इस मौसम से किसानों के सामने संकट की परिस्थिति पैदा कर दी है।
एक लाख 83 हजार 19 हेक्टेयर गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। करीब 10 प्रतिशत फसल कटी खेतों में पड़ी है। बारिश से अब मड़ाई प्रभावित हो गई है। कई दिन तक नमी रहने से दाना काला पड़ सकता है। बड़े क्षेत्र में फसल जमींदोज होने से हार्वेस्टर से कटाई मुश्किल हो गई है।
मजदूरों की कमी के चलते किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। किसान मशीनों के भरोसे हैं। किसान भगवान से रविवार को अब मौसम के सही सलामत होने की दुआ मांग रहे थे।
इसी बीच रविवार शाम को मौसम फिर से बिगड़ गया। शहर में तेज बारिश रात आठ बजे शुरू हो गई। बिंदकी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे। शिवराजपुर ग्राम पंचायत में शाम 5:50 बजे मौसम बिगड़ गया। आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
बारिश से कटाई का काम ठप
हसवा। क्षेत्र में रविवार सुबह हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे गेहूं की कटाई का काम ठप हो गया। हसवा, एकारी, बिलंदा, फैजुल्लापुर, अस्वा, बीरापुर, टीसी, मोहनपुर खासी बारिश हुई। जिन किसानों ने फसल काटकर खेतों में रखी थी उनकी चिंता बढ़ गई है। क्योंकि भीगने से अनाज की गुणवत्ता प्रभावित होगी। (संवाद)
खेतों में पानी भरने से फसल बचाना मुश्किल
बुधाइयापुर निवासी किसान देवराज पाल का कहना है कि कटाई के समय बारिश होने से बड़ा नुकसान हो रहा है। कटी फसल खेतों में पड़ी है और उसमें पानी भर गया है। इससे फसल बचाना मुश्किल हो रहा है।
एकारी निवासी किसान भोला पासवान का कहना है कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा दे। मौसम की मार से परेशान किसान साफ मौसम का इंतजार कर रहे हैं ताकि कटाई और मड़ाई का काम शुरू हो सके।
बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद
अमौली। तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तैयार फसल की कटाई बार-बार बाधित हो रही है। चना, लाही और सरसों की करीब 80 प्रतिशत फसल घर पहुंच चुकी है। जौ और गेहूं की कटाई मात्र 10 से 15 प्रतिशत ही हो सकी है।
हुसैनाबाद के हरिनारायण, गौरीपुर के श्यामू, न्योरी जलालपुर के रजोल, मकरंदपुर के राकेश दुबे सहित अन्य किसानों ने बताया कि तेज हवा से 25 से 30 प्रतिशत गेहूं की फसल गिर गई है। इससे पैदावार प्रभावित होगी। (संवाद)
कीट से बचाएं सब्जी की फसलें
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि खरीफ फसल में ककड़ी, खीरा, लौकी, खरबूजा आदि में मक्खी कीट का खतरा है। किसान खेत में चार से पांच स्थानों पर मक्खी ट्रैप लगाएं या नीम की पत्ती का घोल बनाकर छिड़काव करें।
तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल को 20 से 25 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। कटी फसल का दाना काला पड़ सकता है। इससे गुणवत्ता प्रभावित होगी और बाजार में उचित कीमत नहीं मिलेगी। जिन किसानों का नुकसान हुआ है वे कृषि अधिकारी कार्यालय में सूचना दें ताकि आकलन कराया जा सके।
- डॉ. जगदीश चंद्र किशोर, कृषि वैज्ञानिक।
10 घंटे की बिजली कटौती से निवासी रहे परेशान
शहर के शांतिनगर उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में शनिवार रात बारिश के साथ बिजली गायब हो गई। सुल्तानगर इलाके में करीब 10 घंटे बिजली कटी रही। इससे निवासी परेशान रहे। आकूपुर, सरायहार और बेरुईहार गांवों में रात भर ट्रिपिंग होती रही। बिजली आने के बाद रविवार सुबह लोगों ने राहत की सांस ली।
शांतिनगर के अवर अभियंता पंकज ने बताया कि बारिश से सरायंहार और सुधवां सेक्शन में 11 हजार लाइन का तार टूट गया था। गोपालनगर से जुड़े एआरटीओ ऑफिस के पास आउटडोर डैमेज हुआ था। मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
वहीं जहानाबाद में तेज हवा और बारिश के कारण बिजली के दो पोल टूटकर गिर गए। बिजली आपूर्ति कई इलाकों में बाधित हो गई। रविवार शाम तेज हवा के कारण तेजा नगर और गोकुलपुर में लगे बिजली के पोल टूटकर गिर गए।
मिर्जापुर, मकरंदपुर, कापिल, सकूरा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि पोल टूटने और केबल खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
असोथर में ब्लॉक की बाउंड्री पर आम का पेड़ टूटकर गिरा लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ। गाजीपुर, थरियांव, चांदपुर, अमौली, ललौली, हुसैनगंज, औगासी पुल, भिटौरा इलाकों में तेज हवा से पेड़ गिरने लगे। ग्रामीणों ने पेड़ हटवाकर यातायात बहाल किया।
Trending Videos