{"_id":"69d374028a1359497807c006","slug":"video-fatehpur-protest-staged-at-district-headquarters-against-arbitrary-fee-collection-by-private-schools-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली को लेकर जताया विरोध, डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली को लेकर जताया विरोध, डीएम को ज्ञापन सौंपा
युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूल के मुद्दों को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम जी को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले के प्राइवेट स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं। लेट होने पर जुर्माना भी वसूला जाता है निजी विद्यालय प्रबंधन की ओर से एडमिशन, ट्यूशन, विकास सहित अन्य शुल्क में 15 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। प्रवेश, बिल्डिग, खेल, पानी, बिजली, चिकित्सा, ट्यूशन फीस के नाम पर नामांकन के समय ही मनमाना वसूली होती है। री-एडमिशन के नाम पर भी पैसा लिया जा रहा है। बच्चों का प्रवेश शुल्क, कापी, किताब, ड्रेस खरीदने में अभिभावक त्राहिमाम कर रहे हैं। यहां तक कि जेनरेटर शुल्क के नाम पर ली जाने वाली राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं जिला प्रशासन भी इस पर मौन है। जिससे नगर के दर्जनों नामी निजी विद्यालयों पर न तो किसी तरह का सरकारी अंकुश है और न ही किसी तरह का दबाव ही। परिणाम हैं कि निजी विद्यालय के संचालक अपनी मर्जी फीस तय करते हैं और अभिभावकों से वसूलते हैं। हर निजी विद्यालय का अपना-अपना फीस है। इस पर किसी तरह का नियंत्रण नहीं दिखता है। जहां तक फीस की बात है तो हर स्कूल में अपने-अपने तरीके से फीस निर्धारित है। कुछ विद्यालयों में केजी से कक्षा आठ तक के लिए 2500 से 3000 रुपये महीना निर्धारित है। तो 8 से ऊपर कक्षा के लिए 3000 से 5000 रुपये तक। इसके अलावा कम्प्यूटर, परिवहन, बिजली आदि के नाम पर भी राशि वसूली जाती है। बिजली के नाम पर 1500 से 2000 तक, आईटी चार्जेस 600, मेंटेनेंस के नाम पर 5000 रुपये वसूल किए जाते हैं। जल्द जिला प्रशासन ऐसी नमी विद्यालयो पर कार्यवाही नही की तो संगठन आंदोलन के लिए तैयार है बड़े स्तर पर जिला के सभी अभियान को कोई इकट्ठा कर आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, आफताब, जिला अध्यक्ष कंचन मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, आनंद अवस्थी, ऋषि बाजपेई, दीप कुमार, दिनेश, संदीप मिश्रा, गणेश तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।