{"_id":"69d2b52b3747ca167001a7ec","slug":"e-rickshaw-drivers-complain-to-railway-board-advisor-about-extortion-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-152279-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेलवे बोर्ड के सलाहकार से ई-रिक्शा चालकों ने की वसूली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेलवे बोर्ड के सलाहकार से ई-रिक्शा चालकों ने की वसूली की शिकायत
विज्ञापन
फोटो-23-कपिल सिंह। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। भारतीय रेलवे बोर्ड के सलाहकार पंडित आलोक द्विवेदी रविवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। यहां ई-रिक्शा चालकों ने वाहन स्टैंड संचालक के खिलाफ वसूली करने की शिकायत की है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के चारों प्लेटफॉर्म की जांच की। मुख्य गेट का पिलर टूटा मिला और प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित प्रतीक्षालय के शौचालय में गंदगी पाई गई। प्लेटफॉर्म नंबर चार के शौचालय की खराब स्थिति पर भी उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टेशन पर बिकने वाले पानी पर सवाल उठाए और प्लेटफॉर्म से एक किलोमीटर के दायरे में शराब का ठेका न होने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान ई-रिक्शा चालक शिव गोविंद ने बताया कि स्टेशन के बाहर सवारी बैठाने के लिए चालकों से 30 रुपये वसूले जाते हैं। पैसा न देने पर विवाद की स्थिति बन जाती है। यह वसूली वाहन स्टैंड के संचालक के जरिये कराई जाती है। इस पर सलाहकार ने वाहन स्टैंड संचालक से पार्किंग शुल्क की जानकारी ली जिस पर उसने 20 रुपये वाहन पार्किंग और पांच रुपये हेलमेट शुल्क बताने की बात कही।
वाहन स्टैंड संचालक अजय पटेल का कहना है कि नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर ई-रिक्शा चालकों को मना किया जाता है। अवैध वसूली करने के आरोप निराधार है।
रुपये न देने पर होता विवाद
ई-रिक्शा चालक कपिल सिंह ने बताया कि स्टेशन के बाहर सवारी बैठाने के लिए स्टैंड संचालक को पैसे देने पड़ते हैं और नंबर के लिए विवाद होता है। वहीं रंजीत सिंह ने बताया कि अलग टैक्सी स्टैंड होने के बावजूद अवैध वसूली की जाती है और पैसा न देने पर विवाद होता है।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने सौंपा ज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन पंडित आलोक द्विवेदी को सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन से रात एक के बाद से सुबह 10 बजे तक कानपुर जाने के लिए कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है। इसी प्रकार शाम 6:30 से रात एक बजे तक प्रयागराज जाने के लिए किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित ठहराव नहीं है। स्टेशन अमृत स्टेशनों में शामिल होने के बावजूद महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्रियों व व्यापारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस-12561 (कानपुर के लिए) और महाबोधि एक्सप्रेस-12398 (प्रयागराज के लिए) का दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानियों का चित्रण और श्याम लाल गुप्त की पेंटिंग कराने की मांग की। इस दौरान वेद प्रकाश गुप्ता, सुनील बाजपेयी, शैलेंद्र शरन सिंपल मौजूद रहे।
Trending Videos