सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Daughter crushed to death by an uncontrolled tractor-trailer loaded with gravel, mother injured

Fatehpur News: मौरंग लदे बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉला से कुचलकर बेटी की मौत, मां घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Daughter crushed to death by an uncontrolled tractor-trailer loaded with gravel, mother injured
फाइल फोटो-26-अं​शिका। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा असोथर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी मां-बेटी को ओवरलोड मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कुचल दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर खड़े डंपर से टकरा गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बेटी की मौत हो गई। मां घायल हो गई और उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के चक काजीपुर गांव निवासी प्रियांशु, मां अनीता देवी (40) और बहन अंशिका (18) को बाइक से दवा कराने ले जा रहा था। क्षेत्र के बवांरा स्थित पेट्रोल पंप के बाहर उसने मां और बहन को उतारा और बाइक में पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान रोड किनारे मां और बेटी को असोथर की ओर से तेज रफ्तार मौरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राला ने कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रैक्टर डंपर से टकरा गया। प्रियांशु दौड़कर पहुंचा और लोगों की मदद से घायल मां और बेटी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया और अनीता को जिला अस्पताल रेफर किया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है।

फाइल फोटो-26-अंशिका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-26-अंशिका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-26-अंशिका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-26-अंशिका। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed