सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Demand to file FIR against suspended constables

Fatehpur News: निलंबित सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Demand to file FIR against suspended constables
विज्ञापन
फतेहपुर। पीआरडी के पति को हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर 20 हजार की वसूलने वाले निलंबित सिपाहियों समेत तीन लोगों के खिलाफ एसपी से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। आरोप लगाया कि निलंबित सिपाही उन पर दबाव बना रहे हैं। जांच अधिकारियों की ओर से भी लीपापोती की जा रही है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा निवासी मनोज कुमार पासवान की पत्नी सविता एक थाने में पीआरडी महिलाकर्मी हैं। फरवरी माह में सविता ने एडीजी से शिकायत की थी। लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद यादव और कोतवाली में तैनात कुलदीप सिंह यादव पर घर पहुंच गाली गलौज और 50 हजार रुपये की मांग का आरोप लगाया था। सविता ने छह जनवरी की शाम लखनऊ बाईपास चौकी में तैनात सिपाही मंगला प्रसाद को 20 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी और रुपये मांगते थे। प्रकरण में दो ऑडियो वायरल हुए। तत्कालीन एसपी ने 11 फरवरी को सिपाहियों को निलंबित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में मनोज ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर सिपाहियाें व गांव के एक व्यक्ति पर मामले में समझौते का दबाव बनवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे और पत्नी को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया गया है। इन हालातों में मनोज ने दोनों सिपाहियों व गांव के व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed