सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bindki Kotwal Line present to suppress robbery case

Fatehpur News: लूटपाट का मामला दबाने में बिंदकी कोतवाल लाइन हाजिर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bindki Kotwal Line present to suppress robbery case
विज्ञापन
जोनिहा(फतेहपुर)। लूटपाट की घटना को दबाने के आरोप में बिंदकी कोतवाल को एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार शाम लाइन हाजिर किया है। पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos

बिंदकी लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप कुमार वर्तमान में रावतपुर नरैचा क्षेत्र में तैनात हैं। वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने क्षेत्र से लौट रहे थे। आरोप है कि बरदरा नहर के पास ग्राम रैपुरवा मजरे बरदरा निवासी वीरू यादव उर्फ ठेकेदार ने उन्हें रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध पर लेखपाल के साथ मारपीट की और रंगदारी मांगी। सरकारी अभिलेख छीनने का प्रयास किया। जेब से 2200 रुपये भी निकाल लिए। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत दर्ज नहीं किए जाने पर एसपी से शिकायत की। एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। बिंदकी कोतवाल दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया। सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि कोतवाल को कार्यों में शिथिलिता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed