सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In Sonu's terror, the woman's husband was hiding in the house all day

Fatehpur News: सोनू की दहशत में महिला का पति घर में पूरे दिन छिपा रहा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
In Sonu's terror, the woman's husband was hiding in the house all day
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला हत्याकांड में पुलिस की चूक भी सामने आई है। हत्यारोपी साइबर सेल का फोन आने के बाद दोपहर से झल्लाया था। वह समझौते का दबाव बना रहा था। गांव में खुलेआम परिवार को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। दहशत में महिला के पति खुद को पूरे दिन तक कमरे में बंद किए रहा। लोग मान रहे थे कि वह महिला के पति को ही निशाना बना सकता है।
Trending Videos

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंधों महिला की हत्या करने वाले सोनू यादव फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कई फर्जी नामों से आईडी संचालित करता है। वह करीब तीन माह से महिला की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। करीब 15 दिन पहले एक फर्जी आईडी से महिला की फोटो व वीडियो पोस्ट की थी। महिला व उसके परिवार के लोग सोनू यादव को समझाते रहे, लेकिन वह फोटो, वीडियो पोस्ट करने की बात को मना करता रहा। महिला के 11 फरवरी को दर्ज कराए मामले को लेकर विवेचना साइबर सेल पहुंची है। साइबर सेल ने मंगलवार को पीड़िता और आरोपी के नंबर पर फोन किया। जिससे मामला साफ हो गया कि सोनू यादव ही फोटो, वीडियो डाल रहा था। इसे लेकर सोनू महिला के घर पहुंचा और समझौते का दबाव बनाया। परिजन ने बताया कि महिला ने सोनू से कहा कि अभी तक वह सारी पोस्ट डिलीट करने के लिए बोलती रही लेकिन पोस्ट नहीं हटाई थी। इसे लेकर पक्षों के बीच विवाद हुआ। सोनू ने परिवार को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद बढ़ने पर महिला का पति अपनी जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था। किसी को भी यह भरोसा नहीं था वह अचानक महिला पर हमला कर सकता है। महिला ने साइबर पुलिस को भी विवाद की जानकारी दी थी। हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed