सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Developing the area in a short time and making a place in the hearts of the people

Fatehpur News: कम समय में क्षेत्र का विकास कर लोगों के दिलों में बनाई जगह

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Developing the area in a short time and making a place in the hearts of the people
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के रामपाल मौर्य पीजी कॉलेज में सोमवार पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत मुन्नालाल मौर्य की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। इस दौरान सुल्तानपुर घोष आने वाले मार्ग पर पूर्व राज्यमंत्री दिवंगत मुन्नालाल मौर्य स्मृति द्वारा का लोकार्पण किया गया।
Trending Videos

जौनपुर सांसद ने कहा कि वे एक जनप्रिय लोकप्रिय नेता थे, उन्होंने कम समय में क्षेत्र का विकास कराया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। कहा कि शिक्षा से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है, महात्मा ज्योतिराव फुले व सावित्रीबाई फुले की प्रेरणा से स्वर्गीय मुन्नालाल मौर्य बहुत प्रभावित थे, उन्हीं के बताएं मार्ग पर वे चलते थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम के नारे के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अगुवा अखिलेश यादव पीडीए को जोड़कर, उनको शिक्षा, चिकित्सा व समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में संघर्ष कर रही है। पहले राजा का बेटा राजा होता था किंतु अब संविधान के कारण सभी लोगों को वोट देने का अधिकार के चलते कोई भी राजा हो सकता है। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, हुसैनगंज विधायक उषा मौर्य, प्रदेश सचिव जननायक सिंह यादव, नगर पालिका फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीक अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed