सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Discussion on women's rights and safety in Nari Adalat

Fatehpur News: नारी अदालत में महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा पर चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion on women's rights and safety in Nari Adalat
विज्ञापन
फतेहपुर। खजुहा ब्लाॅक के पंचायत भवन खांडे देवर में नारी अदालत का आयोजन हुआ। सोमवार को पंचायत भवन में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं न्याय तय करने के उद्देश्य में नारी अदालत लगी।
Trending Videos

अदालत में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई, उन्हें उचित मार्गदर्शन और सहयोग दिया गया। नारी अदालत की मुख्य न्याय सखी रमाकांती देवी ने महिला संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन से पूनम तिवारी ने महिलाओं को उनके अधिकार एवं कानूनी सहायता के बारे मे जागरूक किया। सामाजिक सहयोग एवं सामुदायिक भागीदारी पर बल देते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। सरिता भारती ने नारी सशक्तिकरण एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा किया। इसे मौके पर महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed