सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on women empowerment on the last day of the camp

Fatehpur News: शिविर के अंतिम दिन महिला सशक्तीकरण पर जोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on women empowerment on the last day of the camp
फोटो-33-एनएसएस शिविर में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर 27 मार्च को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रों को महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता संबंधी जानकारी दी। उपप्राचार्य और कार्यक्रम अधिकारी विनय शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण को पृथ्वी वासियों का कर्तव्य बताया। उन्होंने जल दोहन और पेड़ों की कटान पर स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. नवी अशरफ, राकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

फोटो-33-एनएसएस शिविर में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद

फोटो-33-एनएसएस शिविर में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed