सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fine of 60 Lakh Imposed on 52 Overloaded Sand-Laden Trucks

Fatehpur News: ओवरलोड 52 मौरंग लदे ट्रकों पर 60 लाख का जुर्माना

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Fine of 60 Lakh Imposed on 52 Overloaded Sand-Laden Trucks
विज्ञापन
फतेहपुर। ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए शनिवार रात से रविवार तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। एडीएम विनय पांडेय और एएसपी जीपी राय की निगरानी में टॉस्क फोर्स, खनिज विभाग और एआरटीओ की संयुक्त टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
Trending Videos

असोथर, थरियांव, बहुआ, ललौली, सदर कोतवाली हाईवे और हुसैनगंज के डलमऊ मार्ग पर शनिवार देर रात से शुरू हुई चेकिंग रविवार रात तक जारी रही। अभियान के दौरान 52 ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों को पकड़ा गया। खनिज वाहनों के खिलाफ जिले में यह अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए वाहनों पर एआरटीओ, खनिज विभाग और जीएसटी टीम की ओर से करीब 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन संचालकों में अफरातफरी मची रही। सदर एसडीएम और खनिज विभाग की टीम ने शनिवार रात अढ़ावल कंपोजिट खंड में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed