{"_id":"6a13dfa5bed610e6f5006fc9","slug":"fatehpur-case-registered-against-former-mla-his-brother-and-nephew-for-electricity-theft-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे पर रिपोर्ट, कटिया डालकर चला रहे थे निजी नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे पर रिपोर्ट, कटिया डालकर चला रहे थे निजी नलकूप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 25 May 2026 11:08 AM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: बिजली चोरी में पूर्व विधायक, भाई व भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रवर्तन दल की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
चांदपुर थाने के कौंह गांव के पूर्व विधायक तथा भाई व भतीजे पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कौंह गांव के आदित्य पांडे तथा राजेश पांडे व आशीष पांडे के निजी नलकूप पोल से कटिया डालकर चलाए जा रहे थे। अवैध कनेक्शन की जांच करने प्रवर्तन टीम शुक्रवार को कौंह गांव पहुंची थी। जिसे चोरी से नलकूप चलते मिले।
Trending Videos
प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने एंटी थेफ्ट विद्युत थाना फतेहपुर में भारतीय विद्युत संशोधन अधिनियम 2003 धारा 135-1(a) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध कनेक्शन की जांच के समय उपस्थित व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ कार्रवाई की है। वीडियो ग्राफी की सीडी रिपोर्ट में सम्मिलित की गई है। बताते चलें आदित्य पांडेय जहानाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक हैं। राजेश पांडे उनके भाई और आशीष पांडे भतीजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन दल के अवर अभियंता सुभाष चंद्र गौतम ने बताया 7.5 हॉर्स पावर की तीनों नलकूपों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा मुख्य आरक्षी रईस खान,अमरनाथ, बृजेश कुमार सिंह, आशुतोष प्रजापति भी रहे।