सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against two operators for illegal mining in Sangolipur Morang mine

Fatehpur News: संगोलीपुर मौरंग खदान में अवैध खनन पर दो संचालकों पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
FIR against two operators for illegal mining in Sangolipur Morang mine
फोटो-52-किशनपुर क्षेत्र की मौरग खदान। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान में अवैध खनन के वीडियो लगातार वायरल होने और शिकायत मिलने पर भूतत्व एवं खनिज निदेशालय ने संज्ञान लिया। निदेशालय के आदेश पर शुक्रवार रात खनन निरीक्षक बिपेंद्र राजभर ने फर्म के दो संचालकों सहित अन्य के खिलाफ अवैध खनन समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

शिकायत के अनुसार संगोलीपुर गढ़ा मौरंग खदान का पट्टा मेसर्स अमरकंठ डेवलपर्स इंडिया प्रा.लि. के नाम पांच वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया था। फर्म के संचालक और डायरेक्टर मनोज सिंह निवासी मारवाड़ी लाइन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) तथा मंजीत सिंह गुंबर निवासी दयालबंद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिज निदेशालय लखनऊ की टीम नौ मार्च को अवैध खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची थी। जांच में खदान की सीमा क्षेत्र से बाहर जलधारा में अवैध खनन पाया गया। इससे पहले भी दो बार खनन निरीक्षक की जांच में अवैध खनन मिलने पर नोटिस जारी किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।

आरोप है कि कंपनी के मैनेजर इंचार्ज अंकित पांडेय को कई बार सीमा क्षेत्र से बाहर खनन रोकने के लिए चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद अवैध खनन जारी रहा। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सात ओवरलोड ट्रक टीम ने किए सीज
संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार रात को चेकिंग दौरान राधानगर, थरियांव, असोथर व कल्यानपुर में सात ओवरलोड वाहनों को पकड़ा है। पकड़े गए ओवरलोड़ वाहनों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। ओवरलोड वाहनों को थाना पुलिस को सुपुर्द कर सीज किया गया है। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed