{"_id":"69e67ab2eb2153af4206fbf7","slug":"fire-engine-overturned-due-to-high-speed-breaker-six-people-including-the-in-charge-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-153146-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्पीड ब्रेकर ऊंचा होने से पलटा दमकल वाहन, प्रभारी समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्पीड ब्रेकर ऊंचा होने से पलटा दमकल वाहन, प्रभारी समेत छह घायल
विज्ञापन
बिसनामऊ मोड़ पर पलटी पड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर तिराहे के समीप बिसनामऊ मोड़ पर रविवार रात स्पीड ब्रेकर ऊंचा होने से दमकल वाहन पलट गया। हादसे में प्रभारी समेत छह लोग घायल हो गए। काफी प्रयास के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
रात करीब 12 बजे औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में लगी आग बुझाने फायर स्टेशन बिंदकी से टीम जा रही थी। तभी हादसा हो गया। चौडगरा चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार पहुंचे। हादसे में फायर स्टेशन बिंदकी प्रभारी विनय कुमार सिंह तोमर (57), चालक श्याम सोनकर (58), फायरमैन लालजी, फायरमैन सद्दाम तथा दो होमगार्ड सुनील बाबू और जयकुमार सिंह घायल हो गए।
घायल श्याम सोनकर, लालजी, सुनील बाबू और जयकुमार सिंह को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। फायर स्टेशन बिंदकी प्रभारी विनय कुमार सिंह तोमर ने बताया कि बिसनामऊ मोड़ के पास ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर रिफ्लेक्टर न होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि गोधरौली गांव में आग लगने की सूचना पर टीम मौके पर जा रही थी।
बताया गया कि बिसनामऊ मोड़ पर लगातार हादसों के चलते लोक निर्माण विभाग ने ऊंचे ब्रेकर बनाए हैं। चौकी प्रभारी के अनुसार दमकल ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी है। इसे रात में ही सीधा कराकर यातायात बहाल करा दिया गया। घायलों को सीएचसी बिंदकी भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X