सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing youth's body found hanging, murder alleged

Fatehpur News: लापता युवक का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found hanging, murder alleged
फोटो-25- फाइल फोटो मोहम्मद पीरू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
खखरेरू। असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में सोमवार को लापता युवक का शव यूकेलिप्टस बाग के पास चिलवर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन का दावा है कि कमर के नीचे का हिस्सा जमीन पर था। ऐसे में युवक ने आत्महत्या नहीं की है। भाभी ने गांव के ही तीन लोगों पर शराब पिलाने के बाद हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने जांच की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
Trending Videos

असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी निवासी मोहम्मद पीरू (26) करीब 20 वर्षों से ननिहाल कनपुरवा में रह रहा था। उसका बड़ा भाई शफीक मुंबई में काम करता है और वर्तमान में गांव लौटा हुआ है। पीरू गांव में पान की गुमटी चलाने के साथ ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी खुर्शीदा ने बताया कि रविवार रात गांव के ही तीन लोग पीरू को खेत की ओर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। एक ग्रामीण ने नशे की हालत में उसे खेत में पड़े होने की सूचना दी थी। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन पीरू नहीं मिला। रातभर तलाश के बाद सोमवार सुबह उसका शव पेड़ पर अंगौछे के फंदे से लटका मिला।
आरोप है कि शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


छह माह पहले मुंबई से लौटा शफीक

शफीक करीब छह माह पहले मुंबई से लौटकर गांव में शटरिंग का काम कर रहा है। पीरू पांच भाइयों में से एक था। दो भाई राजू और बन्ने सरकंडी में रहते हैं। एक भाई पुत्तन सिलमी गांव में रहता है। परिजन ने बताया कि पीरू बचपन से ही शफीक के साथ रहता था। और घर का अहम हिस्सा था।

इन सवालों का जवाब मांग रहे परिजन
परिजन का कहना है कि कमर से नीचे का हिस्सा जमीन पर टिका था। पैर में चप्पल भी पहने था। पेड़ की ऊंचाई करीब पांच फीट के आसपास है। सवाल उठे कि वह इतनी कम ऊंचाई से कैसे फंदे से लटक सकता है। वह बिना चप्पल उतारे पेड़ पर कैसे चढ़ा। लटकने के दौरान कुछ ऊंचाई रही होगी। आखिर फंदा इतना कैसे खिंचाव लेगा कि उसका आधा शरीर जमीन पर आकर टिकेगा।

फोटो-25- फाइल फोटो मोहम्मद पीरू। स्रोत परिजन

फोटो-25- फाइल फोटो मोहम्मद पीरू। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed