सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five tractors seized for overloading, no action taken against trucks and dumpers

Fatehpur News: ओवरलोडिंग में पांच ट्रैक्टर सीज, ट्रक-डंपरों पर कार्रवाई नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five tractors seized for overloading, no action taken against trucks and dumpers
विज्ञापन
फतेहपुर/हसवा। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद भी जिले में ओवरलोडिंग पर प्रशासनिक सख्ती न के बराबर दिख रही है। ओवरलोड ट्रक और डंपरों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कार्रवाई केवल पांच ट्रैक्टरों तक सीमित रही। एक भी ट्रक या डंपर पकड़ा नहीं गया। चर्चा है कि लोकेटर सक्रिय होने से ट्रक और डंपर तय लोकेशन से पहले ही रास्ता बदल ले रहे हैं।
Trending Videos

बांदा मर्का की ओर से मौरंग लेकर आ रहे पांच ट्रैक्टरों को थरियांव-असोथर रोड पर चेकिंग के दौरान नायब तहसीलदार लक्ष्मी बाजपेई ने पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कई चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पांचों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। बाद में खनन विभाग और एआरटीओ की टीम भी मौके पर पहुंची और वाहनों का चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed