{"_id":"69936f93d68b90f54d0ee73c","slug":"x-ray-technician-booked-for-accepting-rs-100-bribe-removed-from-post-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149485-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 100 रुपये की घूस लेने में एक्सरे टेक्नीशियन पर प्राथमिकी, पदमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 100 रुपये की घूस लेने में एक्सरे टेक्नीशियन पर प्राथमिकी, पदमुक्त
विज्ञापन
फोटो-23-अतुल कुमार। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
फतेहपुर। लेखपाल से रिश्वत लेकर एक्सरे करने के आरोप में टेक्नीशियन के खिलाफ सीएमएस ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को पत्राचार करते हुए टेक्नीशियन को जिला अस्पताल से पदमुक्त कर दिया गया है। कार्रवाई से जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ अफरा-तफरी मची है।
सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेष तिवारी 12 फरवरी को जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचे थे। चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। आरोप है कि एक्सरे टेक्नीशियन अतुल कुमार ने एक्सरे करने के लिए 100 रुपये की घूस मांगी। लेखपाल ने रुपये देने के बाद एक्सरे कराया। इस पूरे बातचीत की रिकॉर्डिंग भी की गई है।
एक्सरे के बाद लेखपाल ने डीएम रविंद्र सिंह से रिश्वतखोरी की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सीएमएस की ओर से रविवार शाम कोतवाली में टेक्नीशियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीएमएस ने बताया कि संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी इंडो इंफो प्राइवेट लिमिटेड को पत्राचार कर दिया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल से कर्मी को पदमुक्त कर दिया गया है।
Trending Videos