{"_id":"69a9bec597293038e901660f","slug":"holi-celebrations-turn-into-mourning-seven-killed-in-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150346-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होली का उल्लास मातम में बदला, हादसों में सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होली का उल्लास मातम में बदला, हादसों में सात की मौत
विज्ञापन
फाइल फोट-05-सूरज पासवान। स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली के त्योहार के बीच जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इससे कई परिवारों की खुशियां होली पर मातम में बदल गईं। पुलिस के मुताबिक बाइक सवारों के हेलमेट न लगाने और नशे में वाहन चलाने से हादसे की बात सामने आई है।
हसवा क्षेत्र के थरियांव थाना के एकारी गांव निवासी सूरज (22) पुत्र घूरे होलिका दहन की रात किसी काम से थरियांव कस्बा गया था। वह लखनऊ में एक ऑक्सीजन प्लांट में काम करता था। लौटते समय प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर दनियालपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह दूसरी लेन में जा गिरा और तभी ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव के पास ही एक अज्ञात वृद्ध महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम जीएमआर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के यार्ड के सामने अप लाइन पर हुआ। महिला की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलदरइया निवासी मो. अकबर (29) हरिहरगंज के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। तभी अप लाइन से आ रही आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शव की पहचान उनके भाई मो. अहमद ने की।
जहानाबाद क्षेत्र के कलाना गांव निवासी राजू शंखवार (49) बुधवार शाम गांव में होली मिलने के बाद घर लौट रहे थे। घर के पास नाली में पैर फिसलने से वह मुंह के बल गिर गए। काफी देर बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बकेवर क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी जाकिर अली उर्फ बल्लू (45) पेशे से पेंटर थे। बुधवार को वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। गांव के पास कटे नरबा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी कुरैशा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
चौडगरा क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दो अलग-अलग हादसे हुए। हथगाम थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी बबलू साहू (28) अपने रिश्तेदार सुसवन निवासी सनी साहू (22) के साथ बुधवार सुबह कानपुर से फतेहपुर आ रहे थे। मौहार के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बबलू को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कानपुर के श्यामनगर निवासी आयुष गुप्ता (26) कार से अपने साथियों मोनिका गुप्ता (22) और रजत गुप्ता (31) के साथ कानपुर जा रहे थे। चौडगरा ओवरब्रिज पर ओवरटेक के दौरान कार कंटेनर से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन सवारों के नशे में होने और बाइक सवार के हेलमेट न पहनने की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos