सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shots were fired in a dispute over DJ playing, 12 accused were sent to jail.

Fatehpur News: डीजे बजाने के विवाद में चलीं गोलियां, 12 आरोपी भेजे गए जेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Shots were fired in a dispute over DJ playing, 12 accused were sent to jail.
फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के रामनगर मजरे औरेई गांव में बुधवार शाम डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल फैल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और तमंचा व आठ कारतूस बरामद किए। विवाद में 12 आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

थाने के संजीव कुमार ने बताया कि रामनगर मजरे औरेई सातों रोड पर हुए विवाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। तमंचे से फायरिंग के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष के रामनरेश उर्फ बृजेश मिश्रा, पत्नी नीलम मिश्रा, पुत्र राहुल मिश्रा, शिवम मिश्रा समेत चार अन्य और दूसरे पक्ष के संतलाल लोधी, पुत्री अंकिता लोधी, अभिषेक लोधी, उसकी मां रामसखी, राजेंद्र लोधी व पत्नी अनामिका लोधी समेत छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
जांच में पुलिस ने रामनरेश उर्फ बृजेश मिश्रा के पास से तमंचा, आठ कारतूस और एक खोखा बरामद किया। आरोपी का दावा है कि उसने फायरिंग केवल अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए की। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिक दर्ज की गई है।
---------------------
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने एक पक्ष से शिवम मिश्रा, धीरज मिश्रा, रामनरेश उर्फ बृजेश मिश्रा को गिरफ्तार किया। दूसरे पक्ष के संतलाल लोधी, संतलाल के साले अभिषेक लोधी निवासी नरौली खागा, बहरामपुर के देवशरण धोबी, औरेई के शिवभवन यादव, नरौली के इस्माइल, जयसिंहपुर के ननकू यादव, बहरामपुर के सोनू पासवान, गाजीपुर के सौनियापुर निवासी राहुल कुमार लोधी, अजय कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया।

पुलिस के लौटाने पर बढ़ा विवाद
औरेई गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद पुलिस के लौटाने पर बढ़ गया। दरअसल संतलाल का परिवार पुराने विवाद की वजह से बहरामपुर में रहता है। दोनों पक्षों के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही है। संतलाल का परिवार गांव में होली मनाने पहुंचा था। संतलाल और रामनरेश के परिवार के सदस्यों के बीच पुरानी रंजिश में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को लौटा दिया। इस पर विवाद बढ़ गया।

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थरियांव थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed