सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Innocent dies by drowning in pit

Fatehpur News: गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies by drowning in pit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

खागा। कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव निवासी एक मजदूर के डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मंगलवार को मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव निवासी जलजीत कुमार पत्नी सीमा व बच्चों के साथ मोगरिहापुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनकी चार वर्षीय पुत्री रजनी व डेढ़ वर्षीय पुत्र दिवांश खेल रहे थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे परिजन मासूम को चारपाई पर लिटाकर काम करने में लग गए। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम पास के पानी भरे गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद लौट कर आये तो देखा बच्चा चारपाई में नही मिला। खोजबीन में वह गड्ढे में मिला। परिजन उसे हरदो खागा सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से पतिजन बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed