{"_id":"69ba868eea932bac62014be9","slug":"fatehpur-illegal-gas-depot-busted-24-cylinders-recovered-during-raid-case-registered-against-accused-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: अवैध गैस डिपो का भंडाफोड़: पूर्ति विभाग की छापेमारी में 24 सिलिंडर बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: अवैध गैस डिपो का भंडाफोड़: पूर्ति विभाग की छापेमारी में 24 सिलिंडर बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Fatehpur News: भिटौरा ब्लॉक के लालीपुर में पूर्ति विभाग ने 24 अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। आरोपी मोनू के खिलाफ हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर सिलेंडरों को गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है।
सुनील पुष्कर, जिला पूर्ति अधिकारी, फतेहपुर)
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फतेहपुर जिले में अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने भिटौरा ब्लॉक के लालीपुर गांव में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलिंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। एक घर से 24 सिलिंडर बरामद होने के बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी।
Trending Videos
इसमेें पता चला था कि गांव में अवैध रूप से गैस सिलिंडरों का भंडारण और खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने लालीपुर गांव निवासी मोनू पुत्र छेदीलाल के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से कुल 24 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए, जिनमें छह भरे हुए और 18 खाली सिलिंडर शामिल हैं। जांच में सभी सिलिंडरों की सील खुली पाई गई। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि यहां सिलिंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध गैस कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच में यह मामला जमाखोरी का पाया गया है। टीम ने सभी सिलिंडरों को कब्जे में लेकर शास्त्री इंडेन गैस सर्विस को सुपुर्द कर दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ थाना हुसैनगंज में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।