सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Husband Beaten Following Wifes Complaint Eardrum Ruptured  Outpost Incharge Suspended

Kanpur: पत्नी की शिकायत पर पति को पीटा, कान का पर्दा फटा और शरीर पर चोट के निशान, चौकी प्रभारी निलंबित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: शास्त्रीनगर में घरेलू विवाद में पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया। जांच में दोषी पाए जाने पर डीसीपी ने चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर दिया है।

Kanpur Husband Beaten Following Wifes Complaint Eardrum Ruptured  Outpost Incharge Suspended
चौकी इंचार्ज निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के दरोगाओं ने घरेलू विवाद में पत्नी की शिकायत पर पति को जमकर पीटा। इससे उसके कान का पर्दा फट गया और शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी से की। डीसीपी ने एसीपी स्वरूपनगर से मामले की जांच कराई, तो आरोप सही पाए गए। इस पर डीसीपी ने चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है।

Trending Videos

शास्त्रीनगर निवासी मां मधुबाला के अनुसार उनका बेटा अभिषेक सिंह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि बहू शिवांगी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती है। सोमवार को बेटा अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ उनके पास सो गया था। इससे बहू ने मंगलवार सुबह विवाद किया। इसके बाद बेटा ड्यूटी चला गया। बहू ने शास्त्री नगर चौकी में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के आधार पर चौकी प्रभारी पवन मिश्रा ने बेटे को चौकी बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजने की धमकी भी दी
आरोप है कि मंगलवार की शाम को ही ड्यूटी से लौटने के बाद बेटा चौकी पहुंचा तो वहां मौजूद चौकी प्रभारी पवन मिश्रा समेत दरोगा अरुण त्रिवेदी, राजू खरवार, जसवंत सिंह और सुमित सिंह चौहान ने उसे बुरी तरह पीटा। साथ ही दोबारा शिकायत आने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। देर रात तक जब बेटा घर नहीं लौटा, तो वह खुद चौकी पहुंची जहां बेटा दर्द से बुरी तरह कराहता मिला। इसके बाद किसी तरह दरोगाओं के हाथ जोड़कर वह बेटे को घर ले गईं।

चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को किया निलंबित
घर पहुंचकर देखा, तो बेटे के शरीर पर चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। उसे सुनने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर निजी डॉक्टर को दिखाया, तो कान का पर्दा फटने का पता चला। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में चौकी प्रभारी पवन मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed