सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Out on morning walk Mahana toured locality Said dilapidated Thakurdwara Temple will be renovated

Kanpur: मॉर्निंग वॉक में निकले महाना ने क्षेत्र में किया भ्रमण, बोले- जर्जर ठाकुरद्वारा मंदिर का होगा कायाकल्प

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने महाराजपुर के गांवों में सुबह भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 300 साल पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार और बिजली विभाग की लापरवाही से मृत किसान के परिवार को मदद का भरोसा दिया।

Kanpur Out on morning walk Mahana toured locality Said dilapidated Thakurdwara Temple will be renovated
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की मॉर्निंग वॉक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में मॉर्निंग वॉक में निकले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मे महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरवामीर, सिकठिया तथा नौगवा गौतम में ग्रामीणों से मिलकर संवाद किया। उन्होंने कुशलक्षेम पूछी और ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण कराया। सबसे पहले पुरवामीर गांव भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम और अन्य ग्रामीणों ने 300 वर्ष पुराने प्राचीन श्री ठाकुर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos

जर्जर अवस्था में पड़े मंदिर के अंदर ले जाकर महाना को ठाकुरद्वारा के दर्शन भी कराएं। महाना ने कहा कि प्राचीन मंदिर जर्जर अवस्था में पड़ा होना अशुभ माना जाता है। जल्द ही इस पर नया निर्माण शुरू होगा और भगवान विराजमान होंगे। दो दिन पूर्व विद्युत विभाग की लापरवाही से बकरियां चराने गए किसान सुरजन की मौत हो गई थी। मृतक किसान की पत्नी रामसखी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन





मॉर्निंग वॉक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक
इस दौरान सिखटिया तथा नौगवा गौतम आदि गांवों का भी भ्रमण किया, जहां लोगों ने विद्युत विभाग से संबंधित कई समस्याएं रखीं। इस पर महाना द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए हैं। महाना ने कहा कि मॉर्निंग वॉक करने का उद्देश्य लोगों से मुलाकात करना है। इससे क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत होते हैं और सबसे बड़ा फायदा होता है कि हमारे साथ 40 से 50 लोग कई किलोमीटर की सैर भी कर लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed