सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur American OG Ganja Reaches Engineering and Medical Colleges 10 Times More Potent Than Regular Cannabis

UP: इंजीनियरिंग और मेडिकल काॅलेज तक पहुंचा अमेरिकन ओजी गांजा, सामान्य से 10 गुना अधिक है नशीला, पढ़ें रिपोर्ट

शशांक शेखर भारद्वाज, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के शिक्षण संस्थानों में 10 गुना अधिक नशीला अमेरिकन ओजी गांजा सप्लाई होने का खुलासा हुआ है। 3000 प्रति 10 ग्राम बिकने वाले इस नशे के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर तेज कर दिया है।

Kanpur American OG Ganja Reaches Engineering and Medical Colleges 10 Times More Potent Than Regular Cannabis
अमेरिकन ओजी गांजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली, एनसीआर, मुंबई, गोवा के बाद शहर में अमेरिकन ऑरिजनल गैंगस्टर (ओजी) गांजा आ गया है। यह शहर के प्रमुख इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज तक पहुंच गया है। यह प्रीमियम क्वालिटी का है और सामान्य गांजे से दस गुना अधिक नशीला होता है। केवल 10 ग्राम पुड़िया की कीमत तीन हजार रुपये से अधिक है। यह जानकारी तीन दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी से पूछताछ में हुई है। उसके पास से 114 ग्राम अमेरिकन ऑरिजनल गैंगस्टर और 1.008 किलो सामान्य गांजा मिला था।

Trending Videos

एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के अंतर्गत पुलिस शहर में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। 17 मार्च को कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी नहर के पास से नवाबगंज के पिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसके पास अमेरिकन ओजी गांजा और सामान्य गांजा मिला था। आरोपी इस गांजे को शिक्षण संस्थानों के छात्रों को बेचता था। 17 मार्च को आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव और सर्विलांस टीम ने आरोपी को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम से लाया था माल
एडीसीपी ऑपरेशन के मुताबिक अमेरिकन ऑरिजनल गैंगस्टर गांजे का नशा बैंकॉक, चीन और कई यूरोपीय देशों में किया जाता है। कई बार तस्करी करने वाल चोरी छिपे नेपाल, बांग्लादेश और अन्य देशों से ले आते हैं। इन एशियाई देशों से गांजा देश में आ जाता है। इसकी छोटी छोटी पुड़िया बनाई जाती है। यह कंसंट्रेटेड फार्म में रहता है।

Kanpur American OG Ganja Reaches Engineering and Medical Colleges 10 Times More Potent Than Regular Cannabis
रावतपुर से गिरफ्तार गांजे की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य - फोटो : amar ujala

टीएचसी की मात्रा दस गुना ज्यादा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सामान्य गांजे में टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (टीएचसी) की मात्रा केवल तीन प्रतिशत होती है जबकि अमेरिकन ऑरिजन गैंगस्टर में 30 फीसदी रहती है। इसके उपयोग से दिमाग की तंत्रिका तुरंत प्रभावी होती है। यह खुशी, आनंद और दिमाग को सक्रिय करती है। छात्र अधिकतर इसका उपयोग सक्रियता के लिए करते हैं लेकिन इसके दूरगामी परिणाम खतरनाक होते हैं।






गुस्सा, नाराजगी, जान देने का करता मन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोज विभागाध्यक्ष प्रो. धनंजय चौधरी ने बताया कि शुरुआत में गांजा और अन्य सूखा नशा करने वालों को बेहतर महसूस होता है लेकिन इसके परिणाम काफी भयानक होते हैं। इसकी वजह से गुस्सा, नाराजगी और जान देने का मन करता है।

Kanpur American OG Ganja Reaches Engineering and Medical Colleges 10 Times More Potent Than Regular Cannabis
आरोपियों से बरामद गांजा - फोटो : amar ujala
  • खुशी का अहसास कराने वाले हार्मोन डोपामिन का स्तर बढ़ता है।
  • अच्छा लगने की वजह से लोगों को एकाग्र होने जैसा महसूस होता है।
  • शरीर में ताकत बढ़ने का अहसास होता है।
  • नियमित सेवन न होने पर अवसाद बढ़ता है। लत लग जाती है।
  • नशा नहीं करने पर नाराजगी और आत्महत्या करने का मन करता है।
  • मन एकाग्र नहीं होता है। इसके बिना लोग एकांत पसंद करते हैं।

शहर के कुछ शिक्षण संस्थानों में प्रीमियम और सामान्य गांजे की सप्लाई होने की जानकारी हुई है। छात्र इनका उपयोग कर रहे हैं। उनके अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जल्द ही अभियान चलाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा।  -डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed