सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP asks relatives of advocate Jairaj Man Singh

Fatehpur News: अधिवक्ता जयराज मान सिंह के परिजनों से एसपी ने की पूछताछ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP asks relatives of advocate Jairaj Man Singh
विज्ञापन
फतेहपुर। जमींदार परिवार के वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मान सिंह की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परिजन से पूछताछ की है। मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु सिंह दिवंगत जयराज मान सिंह के आवास पहुंचे। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिवक्ता जयराज मान सिंह की 21 जनवरी को गला रेत हत्या हुई थी। खेत में उनका शव मिला था। जिस भूमि पर जयराज मान सिंह का कत्ल हुआ था वह करीब 100 बीघा है। जमींदार परिवार के एक आईएएस सपा सरकार में शासन स्तर पर बड़े ओहदेदार रहे हैं। परिवार के सदस्यों के नाम पर कई बड़ी संपत्तियां शहर की रही हैं। इस भूमि का भाव लंबे समय से लखनऊ, कानपुर, नोएडा से लेकर जिले के कुछ बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी लगा रहे थे। भूमि की खरीद-फरोख्त करने वालों की पुलिस जांच में जुटी है, अंकित मुंशी के तौर जयराज मान सिंह के साथ पूर्व में रहता था। वह सारी प्रॉपर्टी की देखरेख और खरीद-फरोख्त अपने माध्यम से कराता था। हत्या में पुलिस ने अंकित को जेल भेजा था। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed