फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation centers on two suspicious mobile numbers; police teams are camping in Banda.

Fatehpur News: दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर टिकी जांच, बांदा में डेरा डाले पुलिस टीमें

Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Investigation centers on two suspicious mobile numbers; police teams are camping in Banda.
किशनपुर। सर्वोदय इंटर कॉलेज में हुए छात्र आंदोलन के बाद गायब कक्षा 10 की छात्रा का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। छात्रा की तलाश में पुलिस की टीमें बांदा पहुंचकर जांच में जुटी हैं। पुलिस को जांच के दौरान दो संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मंगलवार सुबह विद्यालय जाने के बाद सहेली के घर पहुंची थी। यहां से निकलने के बाद वह गायब हो गई। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है। जांच में मिले दोनों संदिग्ध नंबरों पर किशोरी की कई बार बातचीत होने की जानकारी मिली है। पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली है कि किशोरी का ननिहाल बांदा जनपद के एक गांव में है। वह पहले भी मामा के गांव से किशनपुर पढ़ने आती-जाती रही है। बांदा में उसके कुछ परिचित और सहेलियां भी हैं। इसी आधार पर पुलिस ननिहाल पक्ष के लोगों और अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच में छात्रा विद्यालय से निकलने के बाद यमुना पुल की ओर जाती दिखाई दी है। यदि उसे खागा की ओर जाना होता तो वह मंडी तिराहे के रास्ते जाती। पुलिस ने मंडी तिराहा क्षेत्र के कैमरों की भी जांच की लेकिन वहां छात्रा दिखाई नहीं दी। इसके बाद जांच का फोकस यमुना पुल और बांदा मार्ग की ओर हो गया है।

ग्रामीणों के बयानों के आधार पर पुलिस ने खागा क्षेत्र के एक बाबा से भी पूछताछ की। बाबा का छात्रा के घर आना-जाना रहा है लेकिन उससे कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष किशनपुर मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें छात्रा की तलाश में हर संभव प्रयास कर रही हैं। जल्द ही छात्रा का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed