{"_id":"69efd081135682fff20d649a","slug":"laborer-shot-while-sleeping-condition-critical-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-153645-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सोते समय मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सोते समय मजदूर को मारी गोली, हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थानाक्षेत्र में देर रात सोते समय एक मजदूर की कोख में सटा कर गोली मार दी गई। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। उनका कहना है कि किसी से रंजिश नहीं है।
धौरहरा गांव निवासी मौजीलाल का पुत्र गोविंद (30) मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह 22 अप्रैल को खेतों की कटाई-मड़ाई के काम से गांव आया था और चार-पांच दिन बाद वापस मुंबई जाने वाला था। रविवार की रात वह पड़ोसी गांव सिमरा डेरा चौभा के नाती के तिलक समारोह से करीब नौ बजे घर लौटा। घर आने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गोविंद घर के कमरे बाहर खपरैल के नीचे अपने पुत्र धर्मेंद्र (5) और पुत्री अंकिता (2) के साथ अलग चारपाई पर सो गया, जबकि उसकी पत्नी पास ही दूसरी चारपाई पर दो माह की बच्ची के साथ लेट गई। रात करीब एक बजे अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। पत्नी के अनुसार आंख खुली तो देखा कि गोविंद की चारपाई के पास धुआं सा उठ रहा था और उसके दाहिने कोख में गोली लगी थी। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर पास में रहने वाले भाई मुनीम मां रामरती व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजन उसे बिंदकी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। जाफरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि भाई मुनीम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X