{"_id":"69ee5da4d0c565db100f0157","slug":"laborers-body-found-in-field-injury-marks-on-the-body-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153555-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खेत पर मजदूर का शव मिला, शरीर पर थे चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खेत पर मजदूर का शव मिला, शरीर पर थे चोट के निशान
विज्ञापन
फाइल फोटो-27-राम किशुन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जाफरगंज। घर से रात को गेहूं कतराई के लिए निकले मजदूर का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी रामकिशुन उर्फ नंदू (65) भाई रामरतन के थ्रेसर पर मजदूरी करता था। वह शनिवार शाम खाना खाकर पड़ोसी गांव खूंटाझाल के मंगल सिंह के खेत पर कतराई के लिए गया था। साथ में गांव के लालमन, मंझिल, छेदा और मिथुन भी मजदूरी करने गए थे।
चर्चा है कि कतराई से पहले मजदूरों ने शराब पी थी। काम पूरा होने के बाद अन्य मजदूर दूसरे खेत पर चले गए। रामकिशुन खेत पर अनाज की रखवाली के लिए रुक गया। सुबह खेत मालिक पहुंचा तो उसे मृत पाया और परिजन को सूचना दी।
परिजन शव को घर ले आए। यहां उसके मुंह से खून निकल रहा था और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस आशंका जता रही है कि ट्रैक्टर या थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई होगी। बड़े पुत्र राकेश ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos