{"_id":"6a0f53aff3f1011cd301fae7","slug":"man-who-fired-shots-during-dancers-performance-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155147-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नर्तकियों के नृत्य के दौरान फायरिंग करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नर्तकियों के नृत्य के दौरान फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-02-ललौली थाने में पकड़ा गया आरोपी सचिन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुआ। नर्तकियों के नृत्य के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ललौली थाना क्षेत्र के परेठी गांव में एक मई को तिलक समारोह के दौरान नर्तकियों के कार्यक्रम में रुपये उड़ाने और युवक की ओर से तमंचे से फायरिंग करने का वीडियो बुधवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की।
बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीष मिश्रा ने हरिरामपुर गांव निवासी सचिन पटेल को बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:30 बजे धनीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिंदकी, ललौली और राधानगर थानों में लूटपाट की चार प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में लूट और हत्या की कोशिश के मामलों में जेल जा चुका है।

Trending Videos