{"_id":"6a0f536f4f221cb63f07c9b4","slug":"mangalsutra-snatched-from-woman-after-losing-money-in-betting-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155191-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सट्टे में रुपये हारने पर महिला से छीना था मंगलसूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सट्टे में रुपये हारने पर महिला से छीना था मंगलसूत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर भागने वाले युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला दक्षिणी हनुमान मंदिर निवासी इंद्रा सिंह रविवार को पूजा कर घर लौट रही थीं। रास्ते में पीछे से आए युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र लूट लिया था और मौके से भाग गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने राधानगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर बस स्टॉप निवासी निशांत सिंह को आईटीआई रोड स्थित जीजीआईसी के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने का लॉकेट, चार सोने के मोती और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
पूछताछ में निशांत ने बताया कि वह क्रिकेट बेटिंग एप पर रुपये लगाता था और सट्टे में रकम हार गया था। घरवालों को रुपये का हिसाब देने के डर से उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos