सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nithya Super Joint won the Teachers Premier League title

Fatehpur News: नित्या सुपर जॉइंट ने टीचर्स प्रीमियर लीग का खिताब जीता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nithya Super Joint won the Teachers Premier League title
फ़ोटो-42-मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्र प्रभा डिग्री कॉलेज में आयोजित विजयीपुर टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल सोमवार को ब्लॉक प्रमुख इलेवन और नित्या सुपर जॉइंट के बीच खेला गया। नित्या सुपर जॉइंट ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेने के बाद नित्या सुपर जॉइंट ने 14 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। कप्तान निरंजन पांडे ने 65 रन और मनीष ने 49 रन की तेज पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में ब्लॉक प्रमुख विजयीपुर-इलेवन की टीम 10 ओवर में 74 रन पर आउट हो गई। नित्या सुपर जॉइंट की ओर से विकास ने चार विकेट लिए, जबकि मनीष और मोहम्मद आरिफ ने तीन-तीन विकेट झटके।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मोहम्मद आरिफ को बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता को 5,100 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक उदय प्रताप सिंह ने आयोजन समिति को 2,100 रुपये का सहयोग दिया। इस मौके पर आदित्य त्रिवेदी, सुजीत शुक्ला, शिवम सिंह, अजय कुमार, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।

फ़ोटो-42-मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद

फ़ोटो-42-मैन ऑफ द मैच को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed