{"_id":"6a4ea09b62976ec0c003197d","slug":"station-house-officer-and-outpost-in-charge-sent-to-police-lines-for-failing-to-report-a-robbery-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158219-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लूट की सूचना नहीं देने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लूट की सूचना नहीं देने पर थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो31 - लाइन हाजिर थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय
- चौकी से कुछ कदम पर महिला का पर्स व मोबाइल लूट का मामला
- पूर्व में भी हुई घटनाओं में एसपी ने शिथिलता पाए जाने पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। महिला से लूट के मामले में सूचना न देने पर एसपी ने कल्यानपुर थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय और चौकी इंचार्ज संजय सिंह परिहार को लाइन हाजिर किया गया है। पूर्व में भी हुई घटनाओं में थानाध्यक्ष शिथिलता बरतने का आरोप है।
जाफरगंज थाने के कस्बा निवासी एक परिवार के सितारा, हनीफ सिद्दकी, निसारा और मायरा कानपुर जाने के लिए 6 जुलाई को चौडगरा के पास खड़े थे। बाइक सवार मौका देखकर सितारा के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स और मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। घटना के बाद थाने व चौकी स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी को भी सूचना नहीं दी गई थी।
मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय को फटकारा। इसके बाद चौकी इंचार्ज संजय सिंह की ओर से बाइक सवार तीन बदमाशों के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी में महिला के पर्स में मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 3000 रुपये नकद छीनकर ले जाने की बात लिखी गई। एसपी ने बताया कि घटनाओं की सूचना न देने और अपराधों पर काबू नहीं पाने की वजह से थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।