सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student drowned in pond while giving water to cattle

Fatehpur News: मवेशियों को पानी पिलाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student drowned in pond while giving water to cattle
फाइल फोटो-24-हिमांशू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज। मवेशियों को पानी पिलाने गए छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। छात्र का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव के निवासी मनोज सविता का छोटा पुत्र हिमांशू (8) गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार सुबह हिमांशू पड़ोसी एक लड़के के साथ मवेशियों को पानी पिलाने के लिए तालाब गया। पानी पीते समय भैंसे तालाब में घुस गईं और उन्हें बाहर निकालने के लिए हिमांशू भी तालाब में गया। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशू को डूबते देख साथी ने शोर मचाया और परिजन को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हिमांशू के पिता दोनों हाथों से दिव्यांग हैं। मां नीलम प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। परिजन ने बताया कि शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फाइल फोटो-24-हिमांशू। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-24-हिमांशू। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed