सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Temple doors remain closed during lunar eclipse

Fatehpur News: चंद्र ग्रहण के दौरान बंद रहे मंदिरों के कपाट

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Temple doors remain closed during lunar eclipse
विज्ञापन
फतेहपुर। चंद्रग्रहण व सूतक काल पर मंगलवार को जिले में मंदिरों के कपाट बंद रहे। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो गया था। मंदिर के पुजारी की ओर से ग्रहण समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं को आने की सलाह दी गई थी। चंद्र ग्रहण मोक्ष के बाद स्नान दान कर मंदिरों में पूजा अर्चना प्रारंभ हुई। लोगों ने ग्रहण मोक्ष के बाद मंदिरों में पहुंच कर पुजारियों को दान दिया।
Trending Videos

पंडित रमाकांत शास्त्री ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक काल मंगलवार सुबह शुरू हो गया था। चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ हुआ, जो शाम 6:48 बजे तक रहा। उन्होंने बताया कि सूतक काल ग्रहण लगने से नौ घंटे पहले प्रारंभ होता है। उन्होंने बताया कि ग्रहण मोक्ष के बाद स्नान दान का विशेष महत्व होता है इसलिए ग्रहण कोई भी हो मोक्ष के बाद स्नान दान अवश्य करना चाहिए। चंद्र ग्रहण मोक्ष के बाद स्नान दान कर मंदिरों में पूजा अर्चना प्रारंभ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed