सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies after being hit by a van

Fatehpur News: वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a van
विज्ञापन
बिन्दकी। तेज रफ्तार बाइक सवार को तेज रफ्तार वैन ने मंगलवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos

कानपुर घाटमपुर थाना क्षेत्र के कटरी गांव निवासी अनुज (28) अपनी भाभी स्मिता को उसके मायके छोड़ने बाइक से मटिहा गांव गया था। भाभी को छोड़कर गांव लौट रहा था। जोनिहा कस्बे में एक भट्ठा के पास वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से युवक दूर गिरा। वैन अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनुज गुजरात में मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले गांव लौटा था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया की वैन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed