{"_id":"69baeef0ab4694c672089a2a","slug":"the-same-land-was-sold-twice-and-the-company-was-duped-of-rs-25-lakh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151177-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक ही जमीन का दो बार बैनामा, कंपनी से 25 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक ही जमीन का दो बार बैनामा, कंपनी से 25 लाख की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में एक ही भूमि को दो बार बेचकर कंपनी से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र निवासी ब्रेकर्स एग्री फूड्स लिमिटेड के डायरेक्टर अतुल कुमार निगम ने बताया कि उन्होंने कंपनी के सहयोगी मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ अग्रवाल के नाम से आगरा बाईपास निवासी राजकुमार दीक्षित से साई गांव स्थित गाटा संख्या 361 की जमीन 25 लाख रुपये में खरीदी। 29 मई 2025 को बैनामा कराया गया। इसमें करीब दो लाख रुपये स्टांप व अन्य कागजी कार्रवाई में खर्च हुए।
बाद में पता चला कि राजकुमार दीक्षित उक्त जमीन पहले ही गोरखपुर निवासी दयानंद की पत्नी मीनू देवी के नाम कर चुका था। मीनू देवी ने वही जमीन साई गांव निवासी कृष्ण प्रताप सिंह को बेच दी। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने टालमटोल की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोतवाल दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
Trending Videos