{"_id":"69baef2f4c99fbf8ce051e7f","slug":"two-accused-arrested-for-fraudulently-selling-seized-land-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151221-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धोखाधड़ी कर कुर्क जमीन बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धोखाधड़ी कर कुर्क जमीन बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोर्ट के आदेश से कुर्क की गई जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने के मामले में असोथर पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बड़े तिवारी का डेरा, मजरे सरकंडी गांव निवासी सगे भाई राकेश कुमार तिवारी और अखिलेश कुमार तिवारी को पकड़ लिया।
मामले में गांव निवासी प्रमोद कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सहखाताधारकों के साथ भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और प्रकरण एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन था।
कोर्ट के आदेश पर जमीन को कुर्क कर गांव के एक व्यक्ति को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि राकेश और अखिलेश ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुर्क जमीन को बेच दिया।
इस संबंध में 24 सितंबर को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos