{"_id":"6a21c4ccc7c1649355066952","slug":"video-of-financial-transaction-in-settlement-over-missing-young-woman-goes-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156073-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: लापता युवती के समझौते में लेनदेन का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: लापता युवती के समझौते में लेनदेन का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बकेवर। कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता युवती के मामले में समझौते के दौरान कथित लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में युवती के पिता ने दो जून को थाने में शिकायत देकर बेटी की बरामदगी की मांग की है और अपहरण का आरोप लगाया है।
साढ़ थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी बकेवर थाना क्षेत्र की मुसाफा चौकी क्षेत्र के एक गांव में बुआ-फूफा के यहां रहती थी। इसी दौरान करीब आठ माह पहले कानपुर नरवल थाना क्षेत्र का एक युवक शादी का झांसा देकर उसे साथ ले गया। परिजन के अनुसार उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता और लेनदेन के बाद मामला शांत हो गया था। अब इसी पुराने समझौते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें कथित रूप से पूर्व प्रधान के घर पर पैसे दिए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है और युवती का फूफा भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि उन्हें डराकर समझौता कराया गया था और उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। उनका कहना है कि अब बेटी के अपहरण और गर्भवती होने का आरोप सामने आ रहा है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामला कई महीने पुराना बताया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।