{"_id":"6a4ea0cbcfbd2101790b48c9","slug":"villagers-appealed-to-the-dm-for-road-construction-fatehpur-news-c-217-1-fth1017-158220-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-32-कलेक्ट्रेट में ज्ञापन के लिए खड़े ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के खेसहन के टिकुरियापर हरिजन मोहल्ले के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर कलक्ट्रेट में बुधवार डीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव के रामप्रताप पाल ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इससे स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क खराब होने से मरीजों व गर्भवती महिलाओं को समय से इलाज नहीं मिल पाता है। सड़क निर्माण को लेकर कई बार डीएम को ज्ञापन देने के बावजूद अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान सुरेश, शैलेश, बलजीत, ननकऊ, मोहन, रोशन, रामप्रताप, शिवबली, बिजरनिया समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।