सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Villagers create ruckus after death of injured woman

Fatehpur News: घायल महिला की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus after death of injured woman
फाइल फोटो-23-सुनीता। स्रोत परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल महिला की शनिवार रात कानपुर में मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण एंबुलेंस से रविवार को शव लेकर थाने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खड़े ट्रैक्टर को कुछ लोग चुपचाप ले गए हैं। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को समझाकर शांत किया।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी रविशंकर पासवान की पत्नी सुनीता देवी (49) 12 मार्च को रोड पार कर रही थीं। तभी असोथर की ओर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से सुनीता घायल हो गईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने उसे कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां शनिवार रात महिला की सांसें थम गईं। परिजन और ग्रामीण दोपहर को थाने पहुंचे और हंगामा किया। महिला के पति रविशंकर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग निकला था।
इसका वीडियो बनाकर गांव में ट्रैक्टर खड़ा कराया था। गांव से वे लोग चुपचाप ट्रैक्टर ले गए। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लिया जाएगा।

फाइल फोटो-23-सुनीता। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-23-सुनीता। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed