{"_id":"69cd6962f4db308489045005","slug":"wheat-harvest-disrupted-by-storms-and-rain-power-supply-also-cut-off-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-152065-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आंधी और बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित, बिजली आपूर्ति भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आंधी और बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित, बिजली आपूर्ति भी ठप
विज्ञापन
फोटो-27-आंधी पानी के बाद गिरी पड़ी गेहूं की फासल। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मंगलवार रात आंधी के साथ हल्की बारिश से खड़ी फसल गिर गई। इससे कटाई और मंडाई प्रभावित हो गई। आंधी में जिले के बड़े क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
जिले में एक लाख 83 हजार 19 हेक्टेयर में गेहूं की फसल तैयार है। इसमें कुछ पक चुकी है और कुछ पकने वाली है। ऐसे में खराब मौसम देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान जल्द से जल्द फसल तैयार कर घर ले जाना चाहते हैं लेकिन लगातार मौसम खराब होने से परेशानी बढ़ गई है।
धाता संवाद के अनुसार क्षेत्र में रात करीब 11 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। कई गांवों में गेहूं की कटी फसल खेतों में भीग गई। इससे मड़ाई और कटाई का कार्य प्रभावित हुआ।
भट्ठों में कच्ची ईंटें बर्बाद
मंगलवार रात की बारिश ने ईंट भट्ठा मालिकों को भी नुकसान पहुंचाया। भट्ठा परिसर में जमा कच्ची ईंटें भीगने से खराब हो गई हैं। भट्ठा संचालकों का कहना है कि इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
बिजली आपूर्ति प्रभावित
जहानाबाद में आंधी और बारिश के कारण कस्बे का बंबा फीडर रातभर बंद रहा। करीब 200 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार रात लगभग 10 बजे आंधी और बारिश शुरू होने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई और पूरी रात बाधित रही। अवर अभियंता विनोद कुमार तोमर ने बताया कि केबल पर पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हुआ था। इसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos