सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth killed, another seriously injured in high-speed bike collision

Fatehpur News: तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, another seriously injured in high-speed bike collision
फाइल फोटो-09-रोहित कुमार। स्रोत
विज्ञापन
फतेहपुर। तेज रफ्तार बाइक सवारों की शनिवार रात आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया गया है। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
Trending Videos

ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा शांतिनगर निवासी रोहित कुमार गुप्ता (35) शनिवार रात राधानगर से घर लौट रहे थे। वह रात करीब 10 बजे खटौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इसी समय गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी मोहम्मद अली उर्फ पहलवान (50) बहन के घर सिधांव से लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार करीब 10-10 मीटर दूर जा गिरे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रोहित कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। मोहम्मद अली उर्फ पहलवान की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
रोहित कुमार गुप्ता धर्मकांटा में नौकरी करते थे। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क दुर्घटना में चार घायल

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बगैचा गांव निवासी राजेश, सुशील, राम बहादुर एक बाइक से हुसैनगंज की ओर जा रहे थे। तभी बड़ी संझिया के सामने फूलचंद्र खेत से गांव की ओर जा रहा था। बाइक सवारों ने फूलचंद्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व फूलचंद्र घायल हो गए। चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

फाइल फोटो-09-रोहित कुमार। स्रोत

फाइल फोटो-09-रोहित कुमार। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed