फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   10 people arrested for fighting in separate locations

Firozabad News: अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा करने में 10 लोग गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 people arrested for fighting in separate locations
​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में झगड़ा करने के आरोपी। स्त्रोत: पुलिस - फोटो : ​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में झगड़ा करने के आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए लड़ाई-झगड़ों के मामलों में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना दक्षिण पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में हिमायूंपुर के मोदीनगर निवासी कन्हैया, कमल, सरोज, पूजा, सपना और रश्मि शामिल हैं। इसके अलावा सुहागनगर सेक्टर तीन निवासी आशीष और प्रीतम, थाना लाइनपार क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय तथा थाना दक्षिण क्षेत्र के कटरा पठानान निवासी सुनील को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी 10 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की। इसके बाद सभी को नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed