{"_id":"6ae23ebb495e0bc1d40f0bfc","slug":"sweets-were-being-prepared-amidst-unsanitary-conditions-at-dhokla-house-recommendation-made-to-revoke-its-license-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-189295-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ढोकला हाउस में गंदगी के बीच बन रही थीं मिठाइयां, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ढोकला हाउस में गंदगी के बीच बन रही थीं मिठाइयां, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति
Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान का सुरक्षा विभाग को मिली गंदगी। संवाद
- फोटो : छापेमारी के दौरान का सुरक्षा विभाग को मिली गंदगी। संवाद
फिरोजाबाद। दिवाली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए लखनऊ मुख्यालय से विभिन्न जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीमें गठित कर फिरोजाबाद भेजी गई हैं। विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कोटला रोड स्थित गांधी नगर के ढोकला हाउस की जर्जर भवन और गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार होती मिलीं। मौके पर रखी 25 किलो दूषित मिठाई और घेवर को नष्ट कराया गया। गंभीर खामियां मिलने पर सहायक आयुक्त ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। अभियान के दौरान अन्य प्रतिष्ठानों पर भी अनियमितताएं मिलीं।
दूसरी टीम ने शहर के गोपाल स्वीट हाउस का निरीक्षण किया। यहां बेकरी का काम संचालित मिला। जो लाइसेंस में दर्ज नहीं थी। सफाई व्यवस्था असंतोषजनक होने पर टीम ने आठ किलो बिस्किट बेस और चार किलो केक बेस नष्ट कराया। यहां से घी और हल्दी के नमूने भी लिए गए।
सीताराम मिष्ठान भंडार में मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी और कर्मचारी ग्लव्स पहनकर काम नहीं कर रहे थे। टीम ने यहां से सोनपापड़ी का नमूना लिया। गोयल स्वीट एंड केटर्स से बूंदी के लड्डू का नमूना लेकर सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। शिकोहाबाद के बेजल स्वीट में मिठाइयों पर लेबल नहीं मिले और कुछ खाद्य पदार्थ फर्श पर रखे थे। पास की गली में संचालित मिठाई निर्माण इकाई को गंदगी मिलने पर टीम ने तत्काल बंद करा दिया। बैजल स्वीट से सोनपापड़ी और राजभोग के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
सोनू डेयरी से केसर बर्फी का नमूना लिया गया और 20 किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई गई। प्यारेलाल रामनिवास मिष्ठान से काजू और मूंग दाल बर्फी के नमूने लिए गए। यहां से मैंगो क्रश के 20 पैकेट और बेकरी उत्पाद भी जब्त किए गए, जिनकी कीमत 3400 रुपये बताई गई है।
लिए गए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ढोकला हाउस का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यहां बेहद गंदगी मिली थी। अन्य को सुधार के लिए नोटिस जारी किए हैं।
चंदन पांडेय, सहायक आयुक्त