{"_id":"6ae23fa8563071c2620bde49","slug":"a-battle-for-justice-for-married-women-on-karwa-chauth-aap-leaders-to-sit-on-a-protest-dharna-firozabad-news-c-169-1-mt11005-189277-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करवाचौथ पर सुहाग के इंसाफ की जंग, धरने पर बैठेंगी आप नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करवाचौथ पर सुहाग के इंसाफ की जंग, धरने पर बैठेंगी आप नेता
Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पूनम गौतम
- फोटो : पूनम गौतम
फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की जिलाध्यक्ष पूनम गौतम ने अपने पति विकास कुमार की संदिग्ध मौत पर इंसाफ पाने के लिए करवाचौथ के दिन व्रत रखकर जिला मुख्यालय पर धरने का एलान किया है। पीड़िता ने पति की मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
नगला मिर्जा छोटा निवासी पूनम गौतम के अनुसार उनके सोफा कारीगर पति विकास कुमार की मृत्यु 14 जुलाई 2024 को लक्ष्मण बिहार, गुरुग्राम (हरियाणा) में हुई थी। गुरुग्राम पुलिस ने इसे फंदा लगाकर आत्महत्या की घटना दर्शाया था। पूनम का कहना है कि वह घटना के समय पूनम मायके में थीं और उन्हें 16 जुलाई को रिश्तेदार के जरिये सूचना मिली। उनका आरोप है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज नहीं दिए गए। पति की मौत के सदमे से वह कई महीनों तक अस्वस्थ रहीं।
पीड़िता ने बताया कि उन्होंने मकान खरीदने के लिए 15 लाख रुपये जमा किए थे। ससुर की दुकान में आग लगने के बाद जब ससुराल पक्ष ने पुनर्निर्माण के लिए पैसों की मांग की तो विकास ने असमर्थता जताई। आरोप है कि इसी रंजिश में उनके पति की साजिशन हत्या की गई।
विज्ञापन
पुलिस से नहीं मिला न्याय
पूनम का कहना है कि न्याय के लिए उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। क्षेत्राधिकार का हवाला देकर अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद 11 मई 2026 को वे गुरुग्राम के सेक्टर-9 थाने पहुंची तो पुलिस चौकी इंचार्ज ने मामला दो साल पुराना बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। हर तरफ से निराशा मिलने के बाद आज (करवाचौथ) जिला मुख्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है।