सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A little angel trapped in the bag of death cried and asked for life.

Firozabad News: मौत की थैली में कैद नन्ही परी ने रोकर मांगी जिंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A little angel trapped in the bag of death cried and asked for life.
सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसागंज। नवजात बच्ची को पॉलिथीन की थैली में डालकर किसी ने रविवार शाम गांव खेड़ा खुर्द के खुले मैदान में फेंक दिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई। अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। तीन बेटों के एक पिता ने उसे गोद लेने की इच्छा पुलिस से जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना नगला खंगर में तैनात इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि बच्ची पूरी तरह ठीक है।
मामले की जांच की जा रही है कि उसे खुले मैदान में किसने छोड़ा। उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों को खुले मैदान में किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।
ग्रामीण जब पास पहुंचे तो एक पॉलिथीन की थैली में कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया। थैली खोलने पर अंदर एक नवजात बच्ची निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed