सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   RSS organised Hindu convention, people gathered in large numbers

Firozabad News: आरएसएस ने आयोजित किए हिंदू सम्मेलन, उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
RSS organised Hindu convention, people gathered in large numbers
सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं - फोटो : सुदर्शन नगर के अटल पार्क में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर सुहागनगरी में रविवार को चार अलग-अलग स्थानों पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में किया गया। सम्मेलनों में हिंदू पुर्नजागरण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसमें लोग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे है।
मुख्य वक्ता शशांक भाटिया ने कहा कि अच्छे आचार और विचारों से ही देश महान बनता है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उपस्थित जनसमूह की श्रद्धा और भावना है। उन्होंने कहा की हिन्दुओं की विचारधारा हमारे भारत वर्ष को उत्कृष्ट बनाती है। हमारे यहां राष्ट्र को देवता और भारत को माता मानकर पूजा जाता है। मुख्य अतिथि तेजवंत सिंह ने कहा कि वासुदेव कुटुंबकम की भावना हमारी संस्कृति की धरोहर के रूप में हमें विरासत में मिली है। हमारी संस्कृति तो सदैव विश्व के कल्याण की बात करती आई है और कर रही है, जोकि बिल्कुल स्पष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुदर्शन नगर का अटल पार्क में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। डॉ सोनम सेठ ने इस सम्मेलन की महत्ता की जानकारी दी। मुख्यवक्ता प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी। कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं संत के रूप में महाराज राघवेंद्र ने विचार व्यक्त किए।
नगर विधायक मनीष असीजा,नानकचंद्र वासवानी के साथ काफी लोग मौजूद थे। दूसरा हिंदू सम्मेलन सुहागनगर स्थित मेला प्रांगढ़ में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रजप्रांत के आज शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामशंकर सिंह, मुख्य अतिथि मां पीतांबरा पीठ के महाराज रामदास थे। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रामनाथ सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ निशा सिंह थी।
नींबू बाला बाग में वीर सावरकर नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर, संत मधु चैतन्य सरस्वती ब्रह्मचारी, विशिष्ट अतिथि सावित्री यादव,कार्यक्रम अध्यक्ष महेश चक हनुमंत जागरण समिति उपस्थित रहे।
आसफाबाद चौराहा पर शीतला नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि रामसनेही लाल शर्मा यायावर, कार्यक्रम अध्यक्ष मालिखान सिंह,मुख्यवक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्याम किशोर थे। उन्होंने इस आयोजन का महत्व समझाया। विशिष्ट अतिथि सावित्री देवी एवं विभूति वर्मा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed