सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The dilapidated and unclear police signboards have become a source of confusion.

Firozabad News: पुलिस के जर्जर और अस्पष्ट संकेतक बोर्ड बने भ्रम की वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated and unclear police signboards have become a source of confusion.
टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद - फोटो : टूंडला- एटा मार्ग पर लगे बोर्ड पर लगी जंग। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला-एटा रोड पर थाना व जनपद सीमाओं को दर्शाने को लगे पुलिस के संकेतक बोर्ड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। कई स्थानों पर बोर्डों पर जंग, रंग उखड़े और अक्षर मिट चुके हैं, जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि वे किस थाना या जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।
Trending Videos

मौके पर मौजूद पुराने संकेतक बोर्डों पर लिखी जानकारी अब इतनी अस्पष्ट हो चुकी है कि केवल ढांचा ही शेष रह गया है। कहीं बोर्ड पूरी तरह से खराब हालत में हैं तो कहीं अक्षर पढ़ने योग्य नहीं बचे हैं। ऐसे में टूंडला, पचोखरा और रजावली थाना क्षेत्रों की सीमाएं स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में नगला मुरली और नगला दल के बीच थाना सीमा को दर्शाने वाला बोर्ड स्पष्ट रूप से लगा हुआ था, लेकिन अब वह या तो क्षतिग्रस्त हो चुका है या जानकारी पूरी तरह मिट चुकी है। इसका खामियाजा दुर्घटना या विवाद की स्थिति में भुगतना पड़ता है, जब यह तय करने में देरी होती है कि मामला किस थाना क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों ने पुराने और जर्जर संकेतक बोर्डों को हटाकर नए, स्पष्ट और मानक के अनुरूप बोर्ड लगवाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed