{"_id":"69d2a26a7fb64aa5f60eda91","slug":"a-mechanic-was-blown-to-pieces-and-thrown-10-feet-into-the-air-when-an-air-compressor-exploded-in-tundla-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-171754-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टूंडला में एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री के उड़े चिथड़े, 10 फीट हवा में उछला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टूंडला में एयर कंप्रेशर फटने से मिस्त्री के उड़े चिथड़े, 10 फीट हवा में उछला
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में ट्रैक्टर वर्कशॉपर में फटा एयर कंपप्रेशर संवाद
- फोटो : टूंडला में ट्रैक्टर वर्कशॉपर में फटा एयर कंपप्रेशर संवाद
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना टूंडला क्षेत्र के फिरोजाबाद सर्विस रोड पर रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर वर्कशॉप पर गाड़ियों की मरम्मत के दौरान अचानक एयर कंप्रेशर का टैंक (हवा भरने वाला सिलिंडर) फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां काम कर रहे 22 वर्षीय मिस्त्री 10 फीट हवा में उछल गया। शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा दोपहर करीब ढाई बजे अशोक शर्मा ट्रैक्टर वर्कशॉप पर हुआ। अनामिका टॉकिज के पास रहने वाला रोहित (22) एक गाड़ी की रिपेयरिंग कर रहा था। पास ही मशीन से एयर टैंक में हवा भरी जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए धमाके की गूंज इतनी तेज थी मानो कोई बम फटा हो। धमाके के प्रभाव से आसपास की बिल्डिंगें तक हिल गईं। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
धमाका इतना भयावह था कि रोहित का शव करीब 10 फीट हवा में उछलकर घटनास्थल से 10 मीटर दूर जा गिरा। एयर टैंक का एक हिस्सा उसके पेट को चीरता हुआ निकल गया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। सूचना मिलते ही सीओ अरुण कुमार चौरसिया और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टैंक के उस हिस्से की तलाश कर रही है जो रोहित के शरीर को चीरते हुए कहीं दूर जा गिरा।
बुझ गया घर का इकलौता चिराग
रोहित अपने पिता राकेश का इकलौता पुत्र और तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। पिता ने बिलखते हुए बताया कि रोहित अपनी बहनों की धूमधाम से शादी करने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहा था। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बार-बार बेहोश हो रही है। पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।
जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टैंक में क्षमता से अधिक हवा का दबाव (ओवर प्रेशर) होने के कारण धमाका हुआ।
एयर टैंक फटने से मिस्त्री की दुखद मौत हुई है। शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। अत्यधिक हवा का दबाव इस हादसे की मुख्य वजह लग रही है। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार चौरसिया, सीओ, टूंडला
Trending Videos